मध्य प्रदेश

गोसलपुर स्थित गौ शाला पहुँचे कलेक्टर, घायल पशुओं के उपचार के लिये बने ट्रामा यूनिट को देखा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं के उपचार के लिये बने ट्रामा यूनिट को देखा, सेवा पखवाड़ा के तहत दयोदय तीर्थ तिलवारा स्थित गौ शाला के बाद कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने आज गोसलपुर में विद्यासागर सेवा आश्रम समिति द्वारा संचालित गौ-शाला का जायजा भी लिया ।
डॉ इलैया राजा टी ने यहाँ आयोजित गौ सेवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सड़क दुर्घटना में घायल गौवंश के उपचार तथा बेसहारा और बीमार गौवंश की सेवा के लिये किये गये इंतजामों के लिये गौशाला प्रबन्धन समिति की तारीफ की । उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित विद्यासागर सेवाश्रम समिति गौ शाला में दुर्घटनाओं में गम्भीर रूप से घायल पशुओं के उपचार के लिये बनाये गये ट्रामा यूनिट का अवलोकन भी किया । कार्यक्रम में कलेक्टर ने गौ पूजन भी किया गौ शाला परिसर में पौधा रोपा ।
कार्यक्रम के दौरान बीमार एवं सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं को उपचार के लिये हमेशा उपलब्ध और तत्पर रहने के लिये पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चिकित्सकों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई । इस मौके पर समाज सेवी सतीश सरावगी ने सड़क दुर्घटना में घायल और गम्भीर रूप से बीमार पशुओं को अस्पताल लाने के लिये दान में एम्बुलेंस देने की घोषणा भी की । गोसलपुर में विद्यासागर सेवा आश्रम समिति द्वारा संचालित गौ शाला भी मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड द्वारा पंजीकृत गौ शाला है।
इस अवसर पर बीजेपी कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सयुंक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ ए पी गौतम, उप संचालक डॉ एस के वाजपेयी, दयोदय महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन प्रेमी, प्रदीप जैन (रद्दी वाले), कैलाश चंद्र जैन समिति अध्यक्ष डॉ सलील जैन, अनिल जैन, अमित जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, नीरज जैन, धर्मेंद्र जैन, यतेंद्र जैन, संजय जैन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे सहित जैन समाज एवं विद्यासागर सेवा आश्रम समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button