मध्य प्रदेशहेल्थ

आलमी तब्लीगी इज्तिमा में आयुष विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर हजारों हितग्राहियों को लाभान्वित किया

संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश के निर्देशन द्वारा डॉक्टर अंतिम नलवाया जिला आयुष अधिकारी भोपाल के मार्गदर्शन से डॉक्टर आजम खान अधीक्षक यूनानी फार्मेसी पंडित उद्धवदास मेहता आयुर्वेद/यूनानी चिकित्सालय यूनानी सफाखाना भोपाल के संयोजन में आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में डॉक्टर दिनेश गौर, डॉक्टर अंचलेश मिश्रा, डॉक्टर प्रियेश दीक्षित, डॉक्टर लक्ष्मण पाल, डॉक्टर सतीश प्रजापति द्वारा उचित आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श देकर हजारों हितग्राहियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित किया गया। औषधि समिश्रक संदीप जैन, अतर सिंह, महेश आर्य, आशुतोष पटेरिया लेखन कार्य किया गया। दवासाज अनूप चौधरी, राजकुमार साहू द्वारा औषधि वितरण कार्य किया गया। यूनानी चिकित्सा शिविर में डॉक्टर शाहिद खान, डॉक्टर गुफरान सहित एक दर्जन चिकित्सकों ने उचित परामर्श द्वारा हजारों हितग्राहियों को यूनानी चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित किया। यूनानी औषधि सम्मिश्रक मुस्तफा खान, शनोवर अली सहित एक दर्जन यूनानी औषधि समिश्रकों ने लेखांकन कार्य किया। यूनानी दवासाज सलीम खान सहित आधा दर्जन दवासाजो द्वारा यूनानी औषधि वितरण कार्य किया गया। यूनानी चिकित्सालय से सहायक लिपिक जकावत अली द्वारा यूनानी औषधि संयोजन कार्य किया गया । होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में प्रभारी डॉक्टर विनीत वर्मा, डॉक्टर सोहेल सिद्दीकी, डॉक्टर ए पी एस बुंदेला सहित आधा दर्जन चिकित्सकों द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श देकर हजारों हितग्राहियों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित किया। होम्योपैथिक औषधि सम्मिश्रक फूलसिंह चौहान, वर्मा, वेदप्रकाश चौरसिया, नजीब खान ने होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में लेखांकन कार्य किया। होम्योपैथी दवासाज राकेश सेन सहित जितेंद्र दांगी सहित आधा दर्जन दवासाजो द्वारा होम्योपैथिक औषधि वितरण कार्य किया गया। इज्तिमा में उपस्थित विशाल जन समूह ने आयोजित शिवरों में शिरकत कर लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button