राशन में हों रही हेराफेरी, ग्रामीण परेशान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सेल्समैन मंदा शर्मा के द्वारा जमकर अनियमितता की गई हैं। लगातार शिकायत और समाचार का प्रकाशन होने के बाद भी सेल्समैन मंदा शर्मा के ऊपर कार्यवाही ना होना समझ से परे है। जहां सरकार के द्वारा राशन बाटने के लिए भेजा जाता हैं वही सेल्समैन मंदा शर्मा के द्वारा राशन को आहरित कर लिया जाता हैं। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि नेताओ का संरक्षण उक्त सेल्समैन के ऊपर हैं जिस वजह से अधिकारी भी कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं ऐसा सूत्रों के द्वारा बताया गया। ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में यह भी बताया गया था कि फिंगर लगवा लिए जाते हैं पर राशन नहीं दिया जाता हैं अगर दिया भी जाता हैं तो किसी को दिया जाता हैं किसी को खाली हाथ लौटना पड़ता हैं।
*ढीमरखेड़ा और रामपुर दुकान में जमकर अनियमितता*
ग्रामीण क्षेत्र की जनता त्रस्त है सेल्समैनो की मनमानी के कारण जब अपनी मनमर्जी के मुताबिक राशन का वितरण करते हैं। स्कूल और छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाला भोजन सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है जिसमें गेहूं और चावल की उपलब्ध शासन द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से की गई है और इसका कोटा अलग से शासन द्वारा संबंधित दुकान में दिया जाता है जिसका वितरण संबंधित स्कूलों और उनके अंतर्गत आने वाले छात्रावासों मे किया जाता है लेकिन एक अचरच वाली बात ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ढीमरखेड़ा और रामपुर से आ रही है। पूर्व में ढीमरखेड़ा और रामपुर में तात्कालिक दुकानों में सेल्समैन मंदा शर्मा की नियुक्ति की गई है। उक्त सेल्समैन के द्वारा नियम-कायदों को ताक पर रखकर ढीमरखेड़ा और रामपुर के स्कूलों और छात्रावास में राशन को आहरित कर लिया गया है।
*चल रही इस्तीफे की पेशकश*
सूत्रों ने बताया कि सेल्समैन मंदा शर्मा के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया जा रहा है और इस्तीफे की पेशकश भी उनके द्वारा अपने आलाधिकारी सहित स्थानीय अधिकारियों को कर दी गई थी लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान व्यापक पैमाने पर अनियमित्ता हुई है जिस कारण से अधिकारियों ने दो टूक में कह दिया है कि पहले हिसाब-किताब क्लियर करो तभी इस्तीफा स्वीकार होगा। इस बात से संबंधित सैल्समैन काफी परेशान है। चूंकि इस्तीफा एक रणनीति के तहत दिया जा रहा था कि वह ऐसा करके बच जायेगा लेकिन इस्तीफा स्वीकार होने के पूर्व ही रायता फैल गया और जो अनियमित्ताएं की गई थी वो सामने आने लगी है। इस संबंध में समूहों द्वारा की गई शिकायतें भी लंबित है जिन पर जांच करने का साहस अधिकारी नहीं जुटा पा रहे है।
*गीमाणो की शिकायत पर जागा विभाग*
ढीमरखेड़ा राशन दुकान से परेशान लोगों द्वारा शिकायत हेतु मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की गई है लेकिन शिकायत के बाद भी लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीण और परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि ढीमरखेड़ा की राशन दुकान में भारी अनियमितता की गई है, जो राशन शासन के द्वारा भेजा गया था उसको गबन करके अब साजिश के तहत मार्केट से घटिया गेहूं लेकर वितरित किया जा रहा है।



