किसान मजदूर महासंघ ने विभिन्न समस्यायों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । मंगलवार को किसान मजदूर महासंघ की सिलवानी स्थित कठिया मंदिर में सभा का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों की समस्यायों पर चर्चा उपरांत तहसील कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर के नाम एसडीएम प्रकाश नायक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसानों की उपज मूंग का भुगतान ना होना, डीएपी, यूरिया का वितरण ना होना व बिजली की अघोषित कटौती आदि समस्याओं से किसान परेशान है, इन मुख्य विषयो एसडीम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया ।
2 सितंबर तक सभी समस्याओं का समाधान किया जाए नहीं तो किसान मजदूर महासंघ द्वारा एक उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगे।
इस अवसर पर किसान मजदूर महासंघ प्रांतीय अध्यक्ष मनमोहन सिंह रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष
रूपबसंत सिंह रघुवंशी, हरकिशन सिंह रघुवंशी, देवेंद्र सिंह रघुवंशी पुष्पेंद्र रघुवंशी, कृष्णकुमार रघुवंशी, सौरभ पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



