ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल उमरियापान में बाल दिवस मनाया गया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | कार्यक्रम की शुरुआत एकता मैडम के मंच संचालन में प्रारंभ हुई जिसमें बच्चों को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी प्रदान की गई । विद्यालय में छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिसमें गीत -गाए गए,बच्चों को मनोरंजक खेल -खिलाए गए । चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा केक भी काटा गया। उन्हें उपहार स्वरूप बॉटल्स, पेन, पेंसिल, हाइलाइटर आदि स्टेशनरी वितरित कर स्वल्पाहार प्रदान किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल अंजलि जैकब, कैंपस एडमिन एम.जे. हॉकिब, इंजीनियर आकाश गौतम तथा विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप हल्दकार, राम बिहारी सोनी, शुभम गौतम, मिंटू चक्रवर्ती तथा वरिष्ठ अध्यापिका शशि भोंसले, एकता वाजपेई, प्रीति पांडे, प्रतिभा नामदेव, शिवानी त्रिपाठी, पूजा चौहान, आस्था शुक्ला, प्रीति दुबे, शुभी वाजपेई एवं विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति रही।



