मध्य प्रदेश

जनपद प्रांगण में 29 अप्रैल को युवा संगम मेले का आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वधान में 29 अप्रैल को युवा संगम मेले का आयोजन बेगमगंज जनपद पंचायत परिसर में 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक किया जा रहा है। इस युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इस युवा संगम मेले में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, एलएनजे ग्रुप, वोल्वो आयशर बगरोदा, टेस्ला ट्रांसफामर्स इंडिया लिमिटेड मण्डीदीप, आईडब्ल्यूआई स्टेशनरी मण्डीदीप, होम हेल्प सेन्टर रायसेन सहित अन्य कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं। ऐसे अभ्यार्थी जो स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगार मूलक विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button