घर से निकलें तो केप या गमछा का उपयोग करें : कलेक्टर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पिछले दिनों से दमोह का तापमान 42 डिग्री के आसपास चला गया है, यह काफी अधिक तापमान है। गर्मी ने दस्तक दे दी है 42 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। इस माह अप्रैल और मई महीने में तेज गर्मी और लू की स्थिति निर्मित हो सकती है।
इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन मानस से आग्रह किया है गर्मियों में सावधानी रखें कि लू न लगे, इसलिए बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकले, घर से निकलें तो केप या गमछा का उपयोग करें, खूब पानी पियें यदि शीतल पेय जो कि घर में बनते हैं जैसे की छाछ, कैरी का पना, नारियल का पानी एवं नींबू पानी अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर अपने आप को हाइड्रेटेड रखें, जिससे की गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके। इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है वह एडवाइजरी भी सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है सोशल मीडिया पर विजिट कर इस एडवाइजरी को देखिए और इसका पालन करने का प्रयास कीजिये। आप सभी का सहयोग लगातार मुझे मिलता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।



