चोरी की झूठी कहानी गढ़ पुलिस को गुमराह करना पड़ा भारी, मामला दर्ज
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दो यवको ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की झूठी कहानी गढ़ तीन थानों की पुलिस को घंटो गुमराह किया पुलिस की सक्रियता से देर रात सुलझी गुत्थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार को दो युवकों ने गौरझामर थाना पुलिस को सूचना दी और बताया की बरकोटी घाट पर चार अज्ञात लोगों ने एक लाख साठ हजार रुपए की लूट कर ली मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरझामर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर तीन थानों को अलर्ट कर दिया वही जांच उपरांत मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो मामले की परते खुलना शुरू हुई जांच में पाया गया कि घटना झूठी है युवकों से कोई लूट नहीं हुई, जिस पर पुलिस को गुमराह करने और क्षेत्र की शांति भंग करने के मामले में धारा 151 में दो युवक तरुण पाठक और आशुतोष दुबे निवासी धुलतरा थाना देवरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया, मामले की जांच के दौरान देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा, गौरझामर थाना प्रभारी बृजमोहन कुशवाह, देवरी थाना प्रभारी उपमा सिंह, केसली थाना प्रभारी नेहा गुर्जर सहित स्टाफ शामिल रहा।



