क्राइम

चोरी गई यात्री बस 4 घंटे में हुई बरामद, पुलिस की सक्रियता रंग लाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागर । यह बात एक बार फिर सिद्ध हुई है कि अगर पुलिस अपनी पर आ जाए तो घटना का तुरंत निराकरण हो सकता है पुलिस थाना केसली के कला चौकी प्रभारी एसआई सुनील शर्मा ने बताया कि राधा ट्रैवल्स सागर की सागर से केवलारी जाने वाली यात्री बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0454 गत रात्रि में ग्राम केवलारी में ड्राइवर के घर के पास खड़ी थी जो अज्ञात लोग चुरा ले गए सुबह जब ड्राइवर ने बस को नदारद पाया तो उसने सब जगह खोजने के बाद वाहन स्वामी और उसके बाद लगभग 8 बजे सुबह पुलिस को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला बस स्टैंड बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक रमेश गुरु ने बताया की सूचना प्राप्त हुई कि बस जबलपुर तरफ गई है तो पुलिस ने ऑयल फैक्ट्री शाहपुरा भटोली के पास लावारिस हालत में खड़ी हुई बस को बरामद कर लिया यह सब कार्यवाही मात्र 4 घंटों के अंदर ही संपन्न होकर यात्री बस बरामद कर लेने की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button