चौकी प्रभारी आनंद कुमार के विदाई समारोह में लोगों ने नम आंखों से विदाई की

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की चौकी इमलिया प्रभारी आनंद कुमार का जेरठ चौकी पर स्थानान्तरण होने पर इमलिया क्षेत्र के 45 गांव के लोगो द्वारा गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, कर्मचारी, आम नागरिक, क्षेत्रवासी एवं चौकी स्टाफ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ इमालिय ग्राम में क्षेत्र व स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण किया। तत्पश्चात तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने चौकी प्रभारी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं चौकी प्रभारी को इमलिया पुलिस स्टाफ ने मिलकर विदाई समारोह पर अलमारी भेट की। इस अवसर पर थाना प्रभारी तेजगढ़, चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल, सहित चौकी स्टाफ व इमालिया क्षेत्र के 45 गांव के ग्रामीणों व स्थानीय अतिथियों की उपस्थिति रही। चोकी प्रभारी ने सभी को धन्यवाद आभार व्यक्त किया और बताया कि साढ़े 22 माह के कार्यकाल में स्टाफ सहित सभी का सहयोगी रहा, कोई भी परेशानी नही रही। कार्यक्रम में इमलिया स्टाफ में प्रधान आरक्षक नेतराम सेन, मुकेश कुमार, समीम खान, आरक्षक, सुरेन्द्र सिंह घोष, दीपक रोहित, गौरव घोसी, टेकसिंह, हल्ले पटेल, सहित ग्रामीणो की उपस्थिति रही।



