गधेरी में पौधारोपण से हुई जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत

सांसद, महापौर, विधायक और नगर निगम अध्यक्ष ने लगाये पौधे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर जिले में एक पेड माँ के नाम अभियान की शुरुआत के दौरान सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने डुमना नेचर पार्क के समीप गधेरी में पौधारोपण किया। पौधारोपण के इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने भी पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की । नगर नकलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने भी इस कार्यक्रम में पौधे रोपे। बता दें कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जबलपुर जिले में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न चरणों मे लगभग 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन आज जिले भर में अलग-अलग लोकेशन पर 1 लाख 47 हजार पौधे रोपे जा रहे हैं ।



