सुवासरा मे आँचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन का पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सुवासरा । नगर में आँचलिक श्रमजीवी पत्रकार सम्मान समारोह् का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 7 जुलाई 2024 को पोरवाल परिणय रिसोर्ट मे प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत के आतित्थ्य मे आयोजित किया गया।
सर्व प्रथम माँ वीणादानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन आरम्भ किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश प्रीत प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र शुक्ला प्रदेश आईटी प्रभारी, एहसान ईसान अजमेरी संभागीय अध्यक्ष कार्यकारी, राकेश सेन सम्राट जिला अध्यक्ष, राजेश जोशी जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद जावेद अंसारी जिला सचिव, सुधीर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, क्रांति पवांर एवं मुख्य अतिथि राधेश्याम पाटीदार पूर्व विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर बालाराम परिहार, दरबारसिंह मंडलोई सरपंच संघ जिला अध्यक्ष, रामचंद्र गुप्ता पोरवाल समाज अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह डुंगावत, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष मिट्ठू सिंह देवड़ा, इस आयोजन में शिरकत की वह बाहर से पधारे अतिथि एडवोकेट अंकित गर्ग प्रदेश महासचिव, संजय चौहान संभाग अध्यक्ष शामगढ़, रमेश सोनी शामगढ़ पंकज निडर शामगढ़, नमन चौहान शामगढ़ संस्कार दर्शन वरिष्ठ संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया सीतामऊ, सुरेश गुप्ता सीतामऊ , अफजल शेख सीतामऊ , ईश्वर सूर्यवंशी खेताखेड़ा वह इस आयोजन में अंचल के समस्त पत्रकार गण की उपस्थिति में पत्रकार सम्मान समारोह में आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ओर से नगर के पत्रकारगणो भवानी शंकर गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार, प्रमोदसिंह सेंगर, गोपाल टेलर सत्यनारायण सूर्यवंशी, श्याम आटेला शिवम मेहर, नरेंद्र सिंह डुंगावत, अनिल वर्मा, विजय कुमार पथरोड बी. एल. बामनिया, राहुल चौहान, अतुल भरतुनिया, अशोक चौहान, संदीप कुमावत, अनिल जैन, दशरथसिंह गुर्जर, जितेंद्र बागड़ी, श्रवण कुमार तिवारी, गोविंद मेघवाल, रामप्रसाद मालवीय, अंकित गर्ग (गोलू ), संजय चौहान को सम्मान पत्र एवं आईडी कार्ड वितरित किए गए । विशेष अतिथियों एवं वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा पत्रकारो को पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया एवं कार्यक्रम आरंभ होने के पश्चात सुवासरा नगर में आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन के द्वारा पुलिस थाना में किया पौधारोपण एवं कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सूर्यवंशी पत्रकार खेताखेड़ा ने किया एवं आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संगठन के विकास एवं विस्तार के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत द्वारा एहसान ईसान अजमेरी को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, राकेश सेन सम्राट को जिला अध्यक्ष, राजेश जोशी को जिला उपाध्यक्ष ( तहसील इकाईसे ), गोपाल टेलर को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोदसिंह सेंगर को जिला संयुक्त सचिव, शिवम मेहर को जिला सचिव, भुवानी शंकर गुप्ता को जिला कार्यकारी सदस्य, सत्यनारायण सूर्यवंशी को तहसील अध्यक्ष, अतुल बरतुनिया को तहसील उपाध्यक्ष, विजय कुमार पथरोट को तहसील महासचिव, श्याम अटेला को नगर अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह दुगावत को नगर उपाध्यक्ष, संदीप कुमावत को नगर महासचिव नियुक्ति की घोषणा की गयी।



