क्राइम

चावल से भरा ट्रक पलटा, ड्रायवर क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान

सड़क की साइडें नहीं भरने से हुआ हादसा
ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

उमरावगंज | मुनीरगढ़ राईस मिल के पास सड़क की
साइडें नहीं होने के कारण चावल से भरा ट्रक पलट गया । शुक्र यह रहा कि ड्रायवर क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, नहीं हो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे मुनीर गढ़ स्थित राइस मील से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 0911चावल लोड करके दिवटिया स्थित वेयर हाउस जा रहा था जो क्रासिंग के दौरान पलट गया। ट्रक ड्राइवर दुलारे शेख उद्दीन से ने बताया है कि सीसी रोड की साइट न भरी होने के कारण यह हादसा हो गया । सामने आए वाहन को साइड देने के कारण ट्रक पहिया साइड में चला गया जिससे ट्रक पलट गया। ग्रामीणों ने बताया कि आधा अधूरा सीसी रोड निर्माण के बाद सड़क लगभग 1 फीट ऊंची हो गई जबकि साइटें गहरी हो गई जो हादसे का कारण बन रही है। एक ओर जहां ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है तो दूसरी ओर विभागीय अधिकारी भी अनदेखी कर ठेकेदार को सरंक्षण देने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि यहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रहीं है। जब इस संबंध में असिस्टेंट मैनेजर जीडी, सीलिया ने बताया कि मैंने ओबेदुल्लागंज क्षेत्र का काम छोड़ दिया है । 1 माह से प्रदीप भार्गव देख रहे हैं। अभी उन्होंने ज्वाइन किया है उनसे बात करिए में उनका नंबर आपके पास भिजवा दूंगा जबकि अंदर खाने के सूत्र बताते हैं इस सड़क का काम असिस्टेंट मैनेजर जीडी सीलिया ही देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button