मध्य प्रदेश

जबेरा विधायक के जन्मदिवस पर कार्यकर्त्ता मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रविवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जबेरा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नोहटा मंडल मे कार्यकर्त्ता मिलन समारोह रखा गया जिसमे व्यवस्था की जिम्मेदारी नोहटा मंडल के कार्यकर्त्ताओ ने संभाली, एवं गायक पार्टी मे भूपत सिंह दाऊ एवं रजनी यादव ने अपनी बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी जबेरा विधानसभा के लगभग 1000 से अधिक कार्यकर्त्ताओ ने फूल मालाओ से विधायक धर्मेंद्र सिंह को शुभकामनाऐ प्रेषित की सभी ने विधायक धर्मेंद्र सिंह से केक कटबा कर एक दूसरे को खिलाया एवं विधायक के पिताश्री एवं माताश्री ओर भाई सतेंद्र सिंह ने केक खिला कर उत्तम स्वस्थ्य की कामना की उसके पश्चात् जन अभियान परिषद द्वारा विधायक धर्मेंद्र सिंह को छाया चित्र समर्पित किया एवं शुभकामनायें प्रेषित की साथ मे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button