पड़ोसियों में हुआ विवाद, जमकर चले लात घुसे, पत्थरबाजी, चार रिफर 6 घायल

सिलवानी। नववर्ष के पहले दिन सिलवानी थाने के राजीवनगर में रविवार की शाम पड़ोसियों में किसी बात को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और एक दूसरे पर लात घूसों और पत्थरों से हमला कर दिया जिससे दोनों पक्षों के 10 अधिक लोग घायल हो गये वही चार को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रिफर किया गया।
पुलिस थाना सिलवानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम किसी बात को लेकर जुनिया पुल के पास, राजीवनगर में दो पड़ोसियों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और एक दूसरे पर लात घूसों और पत्थरों से हमला कर दिया जिससे दोनों पक्षों के 10 अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस को सूचना मिलने पर 100 डायल वाहन से घायलों को सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया गया। एक पक्ष के चार घायलों मोहनसिंह, मीराबाई, अजमेरसिंह, राजेन्द्रसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर किया गया। वही दूसरे पक्ष के गंगाराम, रेतीलाल, मुन्नालाल को सिलवानी में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने फरियादी गंगाराम जाटव की रिपोर्ट पर मोहनसिंह, शशिकांत, मुन्नालाल, देवेन्द्र, मीराबाई, सुरेन्द्रसिंह के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया वही दूसरे पक्ष के फरियादी शशिकांत की रिपोर्ट पर रेतीलाल, गंगाराम, मुन्नालाल, रवि के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिलवानी पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



