क्राइम

जहरीली शराब के दस प्रकरण कायम कर 18 लीटर कच्ची शराब और 3250 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट कराया

छापामार कार्यवाही से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल के निर्देशानुसार अवैध मदिरा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में संदीप द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त औबेदुल्लागंज एवं जिला उड़नदस्ता प्रभारी विवेक सक्सेना के नेतृत्व में हमराह वृत रायसेन टीम, वृत ओबेदुल्लागंज टीम द्वारा गश्त न के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस बल औबेदुल्लागंज के साथ थाना ओबेदुल्लागंज क्षेत्र में ग्राम अर्जुन नगर, ग्राम जेठर, ग्राम सररई में दबिश देकर 8 प्रकरण कायम कर आरोपी के कब्जे से 18 लीटर एवं 1450 किलोग्राम लहान (मौके पर जब्त कर नष्ट किया) जब्त किया गया। इसी प्रकार थाना गौहरगंज पुलिस के साथ थाना क्षेत्र गौहरगंज के ग्राम पांजरा टोला में 2 प्रकरण में 1800 किलोग्राम लहान जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

Related Articles

Back to top button