जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम है वह वोट अवश्य डालें- मयंक अग्रवाल
दमोह जिले में 1168 पोलिंग बूथ, लगभग 9 लाख 67 हजार मतदाता 17 नवम्बर को मतदान की अपील
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की कार्यवाहियां निरंतर जारी है, इसी उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया दमोह जिले में 1168 पोलिंग बूथ है, जिसमें लगभग 9 लाख 67 हजार मतदाता है, इसमें से 60 पोलिंग बूथ केवल महिलाओं द्वारा संचालित है, 04 बूथ दिव्यांग द्वारा संचालित है एवं 63 बूथ मॉडल पोलिंग बूथ की तरह बनाए गए हैं। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत स्वीप सखी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें महिला मतदाताओं का अनुपात काफी बड़ा है, 917 जो अनुपात रहता है, वो अब महिला मतदाताओं का 925 हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने आव्हान किया है कि 17 नवम्बर को जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम है वह वोट अवश्य डालें।



