मध्य प्रदेश
जिला जनसम्पर्क कार्यालय में पदस्थ भैयालाल पटेल सेवानिवृत्त
रायसेन । जिला जनसम्पर्क कार्यालय रायसेन में पदस्थ भैयालाल पटेल अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री अनुभा सिंह, सहायक योजना अधिकारी अशोक कुमार रिछारिया तथा मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत द्वारा भैयालाल पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने सेवाकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन किया है। उन्होंने पटेल के सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय तथा मप्र जन अभियान परिषद के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



