ज्योतिष

राशिफल:आज से गुरु बृहस्पति वक्री 118 दिन चलेंगे उल्टी चाल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
देवगुरु बृहस्पति 29 जुलाई को दोपहर 12.54 बजे मीन राशि में रहते हुए ही वक्री हो जाएंगे। यानी वे उल्टी चाल चलेंगे। सीधी चाल में आने में उन्हें 118 दिन का वक्त लगेगा यानि वे 24 नवंबर को शाम 4.29 बजे मार्गी होंगे।धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला सौजना, पण्डित मुकेश भार्गव, पण्डित राममोहन चतुर्वेदी ने बताया कि देवगुरु को नवग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त हैं। उनके वक्री होने का ये असर होगा कि कृषि, व्यापार में लाभ होगा, जबकि राजनीति, धर्म और शिक्षा के क्षेत्र में विवादास्पद फैसले सामने आ सकते हैं।
बृहस्पति ज्ञान, शिक्षा, यश-वैभव के कारक ग्रह माने गए हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में उनके वक्री होने का सीधा असर पड़ेगा। इन क्षेत्रों में कार्यरत लोग भी प्रभावित होंगे। राशियों में किसी पर अच्छा तो किसी पर मिश्रित फलदायी होगा।

Related Articles

Back to top button