जिला पंचायत उपाध्यक्ष पति सहित हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे के पति धर्मेंद्र कटारे ने शनिवार को करीब 500 वाहनों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. ऐसे में दमोह में कांग्रेस ज़िले और भी ज़्यादा मज़बूती मिली है. धर्मेंद्र कटारे पथरिया विधानसभा से कांग्रेस की दावेदार हो सकते हैं। धर्मेंद्र कटारे के साथ बटियागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष मंगल कुशवाहा सहित 5 जनपद पंचायत सदस्यों और कई सरपंचों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. धर्मेंद्र कटारे शुरू से बीजेपी के नजदीकी माने जाते थे। हालांकि इसके पहले उन्होंने अभी तक कभी कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की थी. लेकिन आज अचानक उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. उनके कांग्रेस में शामिल होने के साथ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कटारे कांग्रेस पथरिया से टिकट के लिए दावेदारी कर सकते है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कमलनाथ ने धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थकों को धन्यवाद दिया. पूर्व सीएम कमलनाथ का कहना है कि आज प्रश्न किसी उम्मीदवार का नहीं है. चार महीने में चुनाव है याद रखियेगा है. ये उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है. ये केवल पार्टी का नहीं है. ये चुनाव मध्य प्रदेश के लोगों का है. अगले चार महीने के लिए सच्चाई का साथ मत छोड़िएगा. जिसको सच्चाई समझ में नहीं आती, उनको समझाइएगा उसको बताएगा।
कमलनाथ ने कहा कि 15 महीने की सरकार में आधा समय आचार संहिता में निकल गया. 27 लाख किसानों का हमने कर्ज़ा माफ़ किया. चुनाव आते ही घोषणा की मशीन डबल स्पीड से चलती है. मैं आप लोगों से फिर मुलाक़ात करूंगा. ज़िले में आकर सबसे मिलूंगा।



