मध्य प्रदेश

जिला प्रशासन द्वारा  कुएं में नहाते समय डूबकर मरे परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूर की

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले के गोरखा गांव में कुएं में  नहाते वक्त तीन बालक डूबकर मर गए थे। तीनों आपस में जिगरी दोस्त थे। इन मृत हुए तीनों बालकों के परिजनों को जिला -प्रशासन के अधिकारियों ने 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
रायसेन जिले में सुल्तानगंज के गोरखा गाँव में कुएँ में डूबने से तीन बच्चों  पृथ्वीराज पुत्र नीलेश आदिवासी, आशीष उर्फ़ दीपक पुत्र महादेव बैरागी तथा मिलनदास पुत्र राजकुमार बैरागी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी l
जिला प्रशासन द्वारा मृतक तीनो बच्चों के वैध वारसान को आरबीसी 6–4 में निहित प्रावधान के तहत चार चार लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button