क्राइम
दुश्मनों को चाय की दुकान पर खड़ा करना पड़ा भारी, दुकान संचालक पर चाकू से हमला

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में चाकू बाजी का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार निखिल पटैल करमेता निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चाय की दुकान बंद करके घर जा रहा था जैसे ही शुभ मंगल होटल के पास पहुंचा तभी अभिषेक दुबे एवं शुभम राजपूत जो शराब के नशे में थे बोले तु अपनी दुकान पर मेरे दुश्मनों को क्यों खड़ा करता है और गाली गलौज करते हुए अभिषेक दुबे ने चाकू से हमलाकर तर्जनी उंगली में चोट पहॅुचा दी शुभम राजपूत ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर बोले यदि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देेगें। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



