मध्य प्रदेश
जिला लोधी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष की चयन प्रकिया 19 फरवरी को

लोधी भवन दमोह में होगी सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला लोधी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष श्री हाकम सिंह ने पत्र जारी करते हुए जानकारी प्रेषित की है कि वर्तमान में जिला लोधी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का 3 वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर लोधी समाज के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु चयन प्रकिया वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी समुदायक भवन दमोह में दिनांक 19 फरवरी 23 रविवार को 12 बजे बैठक आहूत की गई है जिसमे समाज के बरिष्ठ कनिष्ठ बुद्धिजीवी समाज सेवी युवाओं एवं महिलाओं को बैठक में उपस्थित की अपील की जाती है जिसमे सर्व सम्मति से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सके।



