विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, जनता के सवालों से बौखलाए विधायक ने पत्रकार का छीना मोबाइल, कहा हर चीज रिकार्ड नही कर सकते
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेन्दूखेड़ा । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गाँव गाँव शहर शहर तक विकास यात्रा निकाली जा रही है। जहाँ पर जन प्रतिनिधियों द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी, विगत कार्य काल मे सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो की चर्चा जनता से की जाती है तथा जो समस्या जनता की रहती है उसे तत्काल सरकारी अमले को निर्देश देने का कार्य होता है। आज तेन्दूखेड़ा से सुबह साढ़े नो बजे विकास यात्रा ग्राम बादीपुरा के लिए निकली जहा पर तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रामक 13,14,15, ग्राम चोरई के लोगो द्वारा विकास यात्रा को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। काले झंडे देखकर विधायक डर्मेन्द्र लोधी रुके ओर जनता से उनकी समस्या पूछी लोगो ने समस्याओं को गिनाया पानी बिजली, सड़क नाली कचरे की समस्या को विधायक ने तुरन्त सरकारी अमले को निर्देश दिया बाद में विधायक गाँव के अंदर गए जहा पर लोगो ने पिछले साढ़े चार साल के विकास पर कटीले सवाल पूछे जहा पर विधायक का आपा खोता हुआ नजर आ आया। जहा पर भगवती मानव कल्याण संग़ठन का सदस्य तथा पत्रकार लक्ष्मण रैकवार विकास यात्रा की कवरेज कर रहा था वहां पर विधायक ने पत्रकार का मोबाइल छीना ओर कहा कि हर चीज रिकार्ड नही कर सकते हो। वही विधायक के गार्ड ने भी कहा कि आप ये सब नही कर सकते।विधायक का मीडिया के खिलाफ इस तरह का बर्ताव शोभा नही देता है। रक्षा कवच धारी संग़ठन के कार्यकर्ता एवम पत्रकार का सरेआम मोबाइल छुड़ा कर उसका अपमान करना भगवती मानव कल्याण संग़ठन तेन्दूखेड़ा ने गम्भीरता से लिया । संग़ठन ने तत्काल थाने पहुच कर विधायक के खिलाफ जाच आवेदन दिया जहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी के महासचिव जगदीश ठाकुर, संग़ठन के ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर धीरज सिंह, किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष फूल सिंह ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, डर्मेन्द्र पाल आदि लोगो ने थाने में जाकर आवेदन दिया तथा कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नही की जाती तो हम कल बड़ा आंदोलन करेंगे।



