मध्य प्रदेश

गन्दगी फैलाने पर चार दुकानों पर लगाया जुर्माना

सिलवानी। मंगलवार को एसडीएम एवं प्रशासक संघमित्रा बौद्ध, एवं सनजय नागवंशी तहसीलदार के निर्देशन में नगर में गंदगी फैलाने वाले नगर को अस्वच्छ करने वाले दुकानदारों को नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा चालान किए गए । नगर के 4 दुकानदारों से सो ₹100 की राशि का जुर्माना किया गया । तथा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दुकानों का निरीक्षण किया जाकर कचरा एक जगह एकत्रित कर नगर परिषद की कचरा गाड़ी में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डालने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार महोदय के साथ-साथ नगर परिषद के कर्मचारी स्वच्छता प्रभारी दीपक साहू, देवेंद्र रघुवंशी चंद्रभान कलोसिया, आरिफ खान, रईस मंसूरी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button