धार्मिकमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री ने नवरात्रि चल समारोह में सम्मिलित, झांकियों का पूजन-अर्चन किया

सिलवानी । नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में आयोजित भव्य चल समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नगर में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। समारोह में विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष झलक देखने को मिली।
पूर्व मंत्री ने न सिर्फ झांकियों का पूजन-अर्चन किया, बल्कि श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा, नवरात्रि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का प्रतीक है। यह हमें एकता और सद्भाव का संदेश देती है।” उन्होंने स्थानीय आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समस्त जनता को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button