
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ारी में एक किसान के खेत पर कुएं में लगी हुई विद्युत मोटर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित किसान भगवत कुशवाहा ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि गांव में उसके निजी खेत पर बने हुए कुएं में आकाश कंपनी की विद्युत मोटर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई है। इसके अलावा विद्युत में लगे हुए सैक्सन तारों को काटकर कुएं में फेंक दिया है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए फरियादी भगवत कुशवाहा ने पुलिस को आवेदन पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।



