टपरिया की जगह पर अवैध रूप से पीएम आवास निर्माण की शिकायत को लेकर गरीब दौलतराम ने कलेक्टर से की शिकायत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। तहसील गौहरगंज के लाडली गांव निवासी दौलतराम पिता रामकिशन ने रायसेन पहुंचकर कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन सौंपा है जिसमें उसकी कब्जे की जगह पर बनी टपरिया पर पड़ोसी उस जमीन पर जबरन पीएम आवास योजना का मकान का अवैध निर्माण कर रहे हैं जिससे परेशान दौलत राम ने एसडीएम कार्यालय गोहरगंज और तहसील कार्यालय गौहरगंज के तहसीलदार को आवेदन देकर समस्या से अवगत करा दिया है लेकिन उन राजस्व अधिकारियों ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की । मजबूरी में वह गुरुवार को दोपहर रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया है।
आवेदन में गरीब दौलतराम ने यह उल्लेख किया है कि ग्राम लाडली तहसील गौहरगंज में उसकी पिछले 40 -50 सालों से कब्जे की जगह है जहां उसकी टपरिया वर्तमान में बनी है। उसके पड़ोसी रामफूल शासकीय पाटीदार है उसकी जगह भी मेरी टपरिया के नजदीक है। ऐसी स्थिति में पड़ोसी रामफूल मेरे पीएम आवास निर्माण मेरी टपरिया की पट्टे जमीन पर नहीं बनने दे रहा है। मेरी झूठी शिकायतें कर पीएम आवास पर आपत्ति उठा रहे हैं। गौहरगंज के नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया तो उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कागजी खानापूर्ति करने बाद दोबारा नहीं लौटे।कलेक्टर महोदय मेरे मामले की दोबारा जांच राजस्व अधिकारियों से करवाकर मुझे इंसाफ दिलाएं तो बेहतर होगा।



