मध्य प्रदेश

टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल

वही खंबे में करंट उतरने से एक गाय की मौत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बिजली विभाग द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाली गई केवल काफी कमजोर हो गई हैं जिसकी वजह से आए दिन कहीं ना कहीं फॉल्ट सामने आते रहते हैं गत रात्रि में हुई तेज बारिश के बाद जहां ग्राम ढाड़िया में 11000 केबी का बिजली का तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया वहीं शहरी क्षेत्र में पक्का फाटक वाली मस्जिद के पास बिजली के पोल पर करंट उतरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई।
आपको बता दें कि ग्राम ढाड़िया में सुबह के समय 11000 केबी का बिजली तार टूट कर जमीन पर पड़ा था और सप्लाई चालू थी जिसके कारण सुनील रैकवार और उनकी चार भैंस करंट की चपेट में आ गई चारों भैंस मर गई और सुनील रैकवार पुत्र मुन्नालाल रैकवार उम्र 35 वर्ष को गंभीर हालत में बेगमगंज सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी और शहरी क्षेत्र में पक्का फाटक वाली मस्जिद के पास लगे विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गए उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई यह तो अच्छा रहा कि सुबह का समय था और कोई बच्चे या वहां रहने वाले रहवासी इसकी चपेट में नहीं आ पाए अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
उल्लेखनीय है कि पक्का फाटक मस्जिद कब्रिस्तान के क्षेत्र में बिजली के केवल की स्थिति काफी गंभीर है खुले हुए तार लटकते हुए नजर आते है आए दिन यात्री बसों के केवल से टकराने के कारण फॉल्ट होते रहते हैं। क्षेत्र वासियों द्वारा शिकायतों के बावजूद विशेष कर 181 पर शिकायत के बावजूद भी बिजली कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्र में केवल का सुधार नहीं किया गया है केवल डालने वाले संबंधित ठेकेदार द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है ऐसा लगता है कि शायद उन्हें किसी बड़ी घटना का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button