मध्य प्रदेश

शिक्षा विभाग की शिकायतों के समाधान को लेकर लगा निवारण शिविर

कन्या किला मीडिल स्कूल के शिक्षकों को नोटिस जारी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिक्षा विभाग में छात्र, छात्राओं अभिभावकों के द्वारा की गई सीएम हेल्पलाईन के संबंध में और स्कूलों का निरिक्षण करते हुए नवांगत जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक बेगमगंज के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यिमिक विधालय में शिकायत निवारण शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निराकरण किया।
नवांगत जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक के प्रथम बार बेगमगंज पहुंचने पर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षक दीपक कटारे, विजय कौशिक एवं संकुल प्राचार्यों व समस्त स्टाफ के द्वारा हारमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिसके उपरांत एक दिवसीय शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया। जिसमें विकासखंड अंतर्गत आने वाले स्कूलों के छात्र, छात्राओं की स्कॉलरशिप, अतिथि शिक्षकों एंव विभाग में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं की सीएम हेल्पलाईन पर की गई 25 शिकायतों में से 22 का डीईओ डीडी रजक द्वारा मौके पर निराकरण किया गया और अन्य शिकायतों का शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित प्राचार्यां को निर्देशित किया।
वहीं डीईओ श्री रजक द्वारा ग्राम बर्री प्राथमिक स्कूल व पलोहा माध्यमिक स्कूल का निरिक्षण किया गया ।
जहां पर स्कूल संचालित मिली और शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित मिले। जिसके उपरांत भाजपा के पूर्व पार्षद ग्याप्रसाद शाक्या के द्वारा शासकीय कन्या माध्यिमिक शाला किला स्कूल में पदस्थ शिक्षकों एवं व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की गई थी। जिसकी जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया था।
उक्त संबंध में जांचकर्ता सीपी अम्बेष एवं मैनपुरा गैरतगंज प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर जांच की जहां पर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किए और पूर्व पार्षद ग्याप्रसाद शाक्या ने स्कूल में पदस्थ शिक्षक मुकेश विश्वकर्मा एवं शालनी जैन के तीन, तीन बच्चे होने के बाबजूद जानकारी छुपाकर शिक्षक के पद पर पदस्थ होने की शिकायत की थी ।
इस संबंध में जानकारी छुपाने वाले शिक्षकों मुकेश विश्वकर्मा एवं शालनी जैन को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निवारण शिविर था। जिसके साथ ही अन्य स्कूलों का निरिक्षण किया एवं कन्या माध्यमिक किला स्कूल की जांच के लिए गठित टीम के अधिकारियों ने जांच की है और कुछ शिक्षकों से जबाब मांगा है। जब वह पूरी रिपोर्ट देंगे तत्पश्चात गलत पाया जाता है तो संबंधित शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button