ट्रांसफर आदेश को बीएमओ ने दिखाया ठेंगा, तेजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का मामला
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । मध्य प्रदेश शासन भोपाल के द्वारा ट्रांसफर नीति के तहत हुआ पूजा हरदहा जो की तेजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है जिनका ट्रांसफर 7 जुलाई 2023 को हुआ था इनको तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र नोहटा में ज्वाइन करना था। प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए सीएमएचओ सरोजिनी बेग की लापरवाही के चलते बीएमओ तेजगढ़ आरआर बागरी द्वारा उक्त प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाकर और बीएमओ तेजगढ़ के निजी लाभ के चलते उक्त आदेश का पालन आज दिनांक नही किया गया और न ही रिलीफ किया गया बताया जा रहा है की उक्त बी एम ओ अधिकारी तेजगढ़ और सी एम एच ओ दमोह के बीच किन्ही कारणों के चलते किसी भी प्रकार की कोई निजी डील हुई है तभी तो स्वास्थ्य जैसे मामले में घोर लापरवाही इनके द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में रोजिनी बेग, सीएमएचओ दमोह का कहना है कि ट्रांसफर के संबंध पूजा हरदहा जो की स्वास्थ्य केन्द्र तेजगढ़ में पदस्थ है उनका ट्रांसफर नोहटा हुआ है इस सम्बन्ध में बीएमओ तेजगढ़ आरआर बागरी से बात की जायेगी की अभी तक क्यों नही रिलीव किया गया है।



