मध्य प्रदेश

24 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाने के बाद तीरथ प्रसाद उपाध्याय हुए सेवानिवृत्त,

समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम कोसम घाट में शिक्षा विभाग में 24 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद शिक्षक तीरथ प्रसाद उपाध्याय सेवानिवृत्त हो गए । इस अवसर पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय ने कहा कि आज हम सभी ऐसे व्यक्तित्व को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा की ज्योति जलाने और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में समर्पित किया । उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु और गुरु महेश्वर के समान होता है । एक शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ता है । तीरथ प्रसाद उपाध्याय ने अपने 24 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है ।
जनशिक्षक संतोष बर्मन ने कहा कि तीरथ प्रसाद उपाध्याय की सेवानिवृत्ति विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है । हमें गर्व है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया । उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हम सभी को मिलता रहे ।
विदाई समारोह में भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, संकुल प्राचार्य चंद्रकुमार परसवार, महेंद्र सिंह ठाकुर गौरा, जनशिक्षक संतोष बर्मन, सेवानिवृत्त जीवनलाल बागरी, स्नेहलता राय, पी.एल. राय, रवि राय सहित शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी ने तीरथ प्रसाद उपाध्याय का सम्मान करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Back to top button