ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । जिले के बरेली में ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर सहित दो अन्य लोगों की हुई मौत की खबर है।
बताया जाता है कि तेज रफ़्तार एक बार फिर बना हादसे का कारण। तीनो ही युवक ट्रेक्टर पर सवार थे। बरेली से सेमरी खूबचंद जा रहे ट्रैक्टर सवार तीन मजदूरों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। रोटाबेटर लेकर घर लौट रहे थे ट्रेक्टर सवार।
घटना को लेकर जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर एस.डी. भालेकर ने बताया कि कल्याण सिंह पिता नंदू आदिवासी निवासी सेमरी खूबचंद के द्वारा थाना बरेली में सूचना दी गई कि हम लोग ट्रैक्टर से बरेली से सेमरी खूबचंद जा रहे थे कि रविवार की रात लगभग 9:30 बजे कामतोन के पास ट्रैक्टर पलट गया जिसमें आकाश पिता कल्यानसिंह आदिवासी उम्र 16 साल निवासी ग्राम सेमरी खूबचंद , पवन पिता मुखराम आदिवासी उम्र 21 साल निवासी ग्राम सेमरी खूबचंद ओर राहुल पिता जीवनसिंह आदिवासी उम्र 17 साल निवासी ग्राम सेमरी खूबचंद की मौत हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया है। रायसेन जिले के बरेली थाना के ग्राम कामतोंन की घटना। बरेली पुलिस मोके पर पहुँची। पुलिस ने तीनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बरेली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।



