क्राइम

साइबर सेल एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की कार्यवाही से ऑनलाइन फ्रॉड में गई राशि आवेदक को मिली बापिस

फ्रॉड हुई राशि बापिस मिलने पर आवेदक के चेहरे पर आई खुशी, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं साइबर सेल का किया धन्यवाद
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । आवेदिका दीपिका विश्वकर्मा निवासी तखा टीकमगढ़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में एक लिखित आवेदन इस आशय का दिया था कि उससे किसी अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर दोस्ती करके उसे अपने ठगी के जाल में फंसाकर ₹50,000/- पार्सल भिजवाने के नाम पर ठग लिए गए थे जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा ऑनलाइन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी की गई थी।
उपरोक्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित कशवानी ने साइबर सेल टीकमगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिसके अनुक्रम में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका से ठगी कर लिए गए ₹50,000/- जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे उसे फ्रीज करवा दिया था। साइबर सेल की सहायता से आवेदिका से ठगे गए ₹50,000/- उसके बैंक खाते में बापिस जमा करवा दिए गए।आवेदिका की ऑनलाइन फ्रॉड में गई रकम बापिस उसके बैंक खाते में जमा होने पर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं साइबर सेल को धन्यवाद कहा एवं आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन लेन देन न करें और न ही अपनी बैंक खाता संबंधी जानकारी सहित मोबाइल नंबर पर आई किसी भी प्रकार की ओ.टी.पी को किसी से शेयर न करें।

Related Articles

Back to top button