जगदीश मंदिर रथ यात्रा समिति के संजय सोलंकी बने अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में जगदीश स्वामी की रथ यात्रा जोर-शोर के साथ निकाली जाती है जिसको लेकर बाकायदा एक समिति इसका संचालन वर्षों से करती आ रही है बैठक आयोजित कर रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष संजय सोलंकी को मनोनीत किया है जिनके मार्गदर्शन में जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा 7 जुलाई को निकल जाएगी जिसको लेकर समिति अध्यक्ष का निर्वाचन होते ही तैयारीयां शुरू हो गई हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सोलंकी ने बताया कि जगदीश मंदिर से 7 जुलाई को रथ यात्रा का शुभारंभ विधि विधान के साथ किया जाएगा जो जगदीश मंदिर माला फाटक से शुरू होकर बजरिया, कबीट चौराहा, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, सागर रोड, नया बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम उपरांत दूसरे दिन वापसी होगी।
श्री जगदीश स्वामी रथ यात्रा समिति ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं।



