क्राइममध्य प्रदेश

ट्राला औऱ बाइक की भिंड़त, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । मंगलवार को गैरतगंज सिलवानी राजमार्ग 44 के करमोदी मोड़ के पास हुआ हादसा, ट्राला की चपेट में 22 वर्षीय सरिता गौर की घटनास्थल पर ही मौत, ट्राला की चपेट में बाइक सवार की मौके पर ही मौतl
दो गंभीर रूप से घायल सचिन पिता राजाराम गौर 28 साल तथा राजा ठाकुर 23 साल निवासी निम्नापुर को सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए एंबुलेंस में समाजसेवी मिथुन कुमार लोधी ने एंबुलेंस में ले जाकर  में उपचार कराया।
ट्राला क्रमांक जीजे 20 एक्स 4599 गैरतगंज से सिलवानी की ओर जा रहा था तभी ग्राम करमोदी के मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार ट्राला की चपेट में आने से सरिता गौर उम्र 22 वर्ष निवासी निम्नापुर तहसील सिलवानी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।
बता दें कि बम्होरी के निम्नापुर निवासी सिहोरा रामरसिया दरबार दर्शन करने के लिए जा रहे थे जिससे करमोदी मोड़ के पास ही ट्राला की चपेट में आ जाने से सचिन गौर की बहन सरिता गौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गईl ट्राला चालक मौके से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही गैरतगंज थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को सिविल हास्पिटल पहुंचाया ।

Related Articles

Back to top button