डालमिया सेवन रिफेष्ट्रीज लिमिटेड़ कर्मचारियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार कटनी जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश धरमिनदर सिंह राठौड़ के निदेशानुसार में कटनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव नीलेश कुमार जीरेती एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया के मार्गदर्शन में लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच जिला विधिक साक्षरता शिविर लगाया जा रहा है l इसी संदर्भ में औद्योगिक क्षेत्र डालमिया सेवन रिफेकष्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी प्लांट हैट पी त्रिवनाकारसू के मुख्य आतिथ्य में एवं,हैट एच आर जितेंद्र कुमार मिश्रा केआतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधिकारी एसपी सिंह, लेबर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा के विशेष सराहनीय सहयोग से आयोजित कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम मेंं समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा उपस्थित सभी मजदूर भाईयों को प्लास्टिक सिंगल यूज़ ना करने हेतु प्रेरित किया गया l मानवाधिकारों एवं स्वयं के कर्तव्यों का पूर्णतः ईमानदारी निष्ठा व लगन विश्वास को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं नालसा सालसा और डालसा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु पंपलेट वितरित किए गए l विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु निशुल्क सहायता प्राप्त करने 15100 पर कॉल कर अपनी समास्याओं के निराकरण हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात कंपनी, हेट एच आर जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा दिए गए कानून संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपने स्टाफ के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत विस्तार पूर्वकाल जानकारी दी l और पुनः इसी प्रकार से नालसा सालसा संबंधी जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता शिविर लगाने हेतु आग्रह किया ।
इस अवसर पर क्वालिटी हैट सुदीप पाल, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी हृदयराज मेहरा, राजनिवास पांडे, संदीप तिवारी, मनीष तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।



