क्राइम

डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । ग़ैरतगंज नगर के वार्ड 4 में निवासरत धनवाई अहिरवार की डेढ़ वर्षीय नातिनी अचानक घर से कही गुम हो गई जिस की जानकारी ग़ैरतगंज पुलिस को धनवती अहिरवार द्वारा दी गई। जिस पर थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को इस कि सूचना दी जिस पर रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहबाल के निर्देशन पर एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े के दिशा निर्देशन पर ग़ैरतगंज थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में जुट गये।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मात्र दो घण्टे में आरोपी रिजुल रैकवार पिता राकेश रैकवार को रायसेन से गिरफ्तार कर सुरक्षित बच्ची को उसकी माँ के हवाले कर दी और आरोपी को ग़ैरतगंज न्यायालय में पेश कर आरोपी रिजुल रैकवार जेल भेज दिया।
ग़ैरतगंज एवं रायसेन की संयुक्त टीम में थाना प्रभारी महेश टांडेकर, सीएम मसकोले, नेहा अहिरवार, अरूणकांत शर्मा, सैनिक रमेश गौर, रायसेन थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिध्धु सहित टीम प्रमुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button