आलमपुर गांव की राशन दुकान से खादय सामग्री चोरीबीच बस्ती से चोरों ने किए हाथ साफ
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । थाना अंतर्गत इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बड़ रही हैं 10 दिन के भीतर चोरों ने दो राशन दुकानों से सैकड़ों बोरी अनाज पर डांका डाल दिया लेकिन पुलिस को इन चोरियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है बीते सप्ताह थाना अंतर्गत के सरिया गांव से करीब 77 बोरी गेंहू , 27 बोरी चावल चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था वहीं दूसरी चोरी ग्राम पंचायत आलमपुर से पंचायत भवन से प्रिंटर चोरी कर लिया अब बुधवार, गुरुवार की दरम्यानी रात को आलमपुर राशन दुकान से 102 बोरी गेंहू , 1 बोरी शक्कर राशन दुकान से चोरी कर लिया गया है राशन दुकान संचालक ने बताया कि आरती स्व सहायता समूह के द्वारा राशन दुकान का संचालन किया जा रहा है गुरुवार सुबह आलमपुर गांव निवासी महेंद्र अहिरवार के द्वारा सहायक विक्रेता जितेंद्र देवलिया को फोन से सूचना दी कि राशन दुकान की गोदाम का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद 100 डायल को सूचना दी मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की वहीं संचालक द्वारा एक आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया है वहीं तीनों मामलो में थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि सरिया व आलमपुर राशन दुकानों से बोरियां चोरी हुई है उनके आवेदन प्राप्त हुए हैं दस्तावेज मांगे गए हैं मामले में जांच चल रही है।



