18 दिसम्बर को सोपास महाअधिवेशन मडीदीप मे, अशासकीय विद्यालय संचालकों का महाकुंभ एवं परिचर्चा
रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । औद्योगिक शहर मंडीदीप में मध्य प्रदेश राज्य के सभी 52 जिलों के अशासकीय स्कूलों का सबसे बड़ा संगठन सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर पूरे प्रदेश में लगभग 20,000 संचालक साथी है जो कि प्रदेश भर में अशासकीय स्कूलों के हितार्थ का कार्य करता है, यह संगठन प्रतिवर्ष प्रदेश के किसी भी जिले में वार्षिक स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित करता आ रहा है, इसी क्रम में इस वर्ष मध्यप्रदेश के रायसेन जिले को यह जिम्मेदारी दी गई है । जिसका कार्यक्रम 18 दिसंबर 2022 को रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में प्रदेशिक महा अधिवेशन का वार्षिक स्नेह मिलन सम्मेलन कलियासोत पुल के पास शिव विलास गार्डन में आयोजित हो रहा है जिसमें प्रदेश के सभी स्कूल संचालक साथ ही शाला संचालक इन लोगों में होने वाली समस्याओं को एक दूसरे आपस में साझा करेंगे । इन सभी लोगों के माध्यम से समस्याओं को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और मध्य प्रदेश शासन के विधायक और मंत्रियों के माध्यम से हल करवाने की कोशिश करेंगे परिचर्चा कर कार्यक्रम में इन समस्याओं को शासन और प्रशासन स्तर पर आपसी सामंजस्य के सामने रखकर उन समस्याओं के निदान के लिए उनसे संगठन निवेदन करेगा।
महा अधिवेशन में हैदराबाद से पधार रहे सुश्री उमा महेश्वरी जी का नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उद्बोधन एवं उससे होने वाले विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के विषय में चर्चा, कॉविड 19 के बाद विद्यार्थियों के व्यवहार में हुए मनोविज्ञान बदलाव पर चर्चा, शाला संचालकों एवं बालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा, सोपास संगठन के भविष्य की रूपरेखा कार्यप्रणाली पर संवाद किया जाएगा । सभी संचालकों को सोपास के उद्धव और अभी तक की क्रिया विधि और कार्यक्रम के बारे में बताया जाएगा शाला संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर आपस में विचार विमर्श सोपास संगठन के माध्यम से किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में स्कूल संचालक देवी अजमेरा, सुनील खामरा, शेर सिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष राजेश राजोरिया, महासचिव सुनील खाम्बरा, संयोजक देवी अजमेरा सहसंयोजक शेर सिंह चौहान के साथ स्थानीय शाला संचालक उपस्थित रहे।



