मध्य प्रदेश
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धासुमन किए अर्पित

सिलवानी । रविवार को भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती नगर के वार्ड 3 स्थित अम्बेडकर मंगल भवन में उत्साह साथ मनाई गई।।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ अंबेडकर का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गये।कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को डॉक्टर साहब के बताए हुए पद चिन्हों पर चलना है एवं देश एवं समाज के बीच बढ़ रही दूरियों को दूर करना है साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि संपूर्ण समाज संगठित हो और एक साथ काम करें जहां भी मेरी आवश्यकता होगी उसके लिए मैं 24 घंटे आपके साथ खड़ा हूँ । समापन पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संविधान की शपथ ली गई।



