क्राइम

ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 किसान दबे, 2 की मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
विदिशा । सागर- विदिशा हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। इनमें से 2 किसानों की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बागरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने हुआ।
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी त्योंदा एमएल भाटी ने बताया कि थाना अंतर्गत बागरोद चौराहे के नजदीक संस्कार वेयर हाउस पर रात करीब 3 बजे सागर की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने वेयरहाउस पर अपना अनाज बेचने आए ग्राम ढोलबाज के किसानों की ट्रैक्टर में टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्राली ट्रैक्टर के ऊपर हो गई और ट्रॉली ट्रैक्टर के नीचे दबाकर दो सगे भाई रवि कुर्मी एवम कृष्णकांत कुर्मी निवासी ढोलवाज का दुखद निधन हो वही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे तीन अन्य लोग दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से बगरोट चौकी प्रभारी ने निकलवा कर उपचार हेतु त्यौंदा भेजा गया उपरोक्त ट्रेलर चालक एवं परिचालक दोनों मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button