मध्य प्रदेश
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जेई की मौत
छतरपुर । सागर कानपुर हाईवे पर गुलगंज के पास विद्युत विभाग के जेई विवेक राज तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जेई विवेक राज तिवारी ड्यूटी के समय लाईन का निरीक्षण करने जा रहे थे तभी गुलगंज के पास अनाज से भरा ट्रक जेई की गाड़ी पर पलट गया, जिससे उनकी मौत हो गयी। यह घटना सोमवार की शाम 7 बजे घटित हुई।



