क्राइम

पांच हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्यवाही

जनपद पँचायत कार्यालय में लोकायुक्त का छापा
छिंदवाड़ा। प्रदेश में रिश्वततखोरी का खेल रूकने का नाम नहीं ले रही है। रिश्वततखोरी नया मामला छिंदवाड़ा से आय़ा सामने है। जनपद पँचायत कार्यालय में सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर एक रोजगार सहायक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
फरियादी राजाराम नरवरे के पिता के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुई थी। जिसकी मजदूरी की किश्त निकालने के एवज में रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर ने पांच हजार की रिश्वत मांगी। लेकिन प्रार्थी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। जिसके बाद टीम ने शिकायत की जांच करवाई और शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को जाल बिछाकर रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर को रंगे हाथों दबोच लिया।
लोकायुक्त इंस्पेक्टर भूपेंद्र दीवान ने बताया कि फरियादी राजाराम नरवरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास की किश्त देने के लिए रोजगार सहायक पैसे मांग रहा है। शिकायत के बाद आज रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर को पांच हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button