डॺूटी बढ़ने का असर… सोना हुआ महंगा, बिक्री पर पड़ेगा असर, सोने पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है तस्करी,
चांदी में भी ढाई प्रतिशत बढ़ सकती है इंपोर्ट ड्यूटीरिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सोने पर 5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सरकार चांदी पर भी ढाई प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। इसके चलते यहां के सराफा बाजार में चांदी के कामकाज पर असर देखने को मिला। हाजिर में भी चांदी का कामकाज नहीं हुआ और चांदी में सौदा मिलना भी बंद हो गया है।बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के आश्वासन के बाद भी सोने पर सरकार ने आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। सोने पर सीधे ही 5 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है। ऐसे में दो दिन में ही सोना स्टैंडर्ड 1300 रुपए तो सोना जेवराती 1200 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो चुका है. आगे भी सोने के दामों में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। यही नहीं शहर के सराफा कारोबारियों गोविंद सोनी संजू सोनी विशाल पवैया का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर तस्करी पर भी पड़ सकता है और इसमें 30 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इधर सोना महंगा होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गहने खरीदने वालों की समस्या भी बढ़ गई है।
कारोबार पर भी पड़ेगा असर…..
रायसेन शहर में करीब 80 से अधिक सराफा कारोबारी हैं। यहां सोने का सालाना कारोबार करीब 150 करोड़ से अधिक का है। अभी तक सोने पर आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है। सराफा कारोबारियों का मानना है कि इससे कारोबार पर भी असर देखने को मिल सकता है। सोना-चांदी व्यवसाय संघ के गोविंद सोनी ने बताया कि सरकार सोने का आयात बढ़ाना चाहती है। वहीं महंगे डॉलर का रेट कम करने के चक्कर में इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। ऐसा करने से निश्चित तौर पर तस्करी को बढ़ावा मिलेगा।
सराफा कारोबारी चंदमोहन गोयल और मनोज जैन शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सोने पर महंगाई अनुचित है। इंपोर्ट ड्यूटी बढऩे से एक्सपोर्ट पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि अभी जो सोना खरीदने की तैयारी कर रहे थे, उनकी समस्या बढ़ गई है।



