मध्य प्रदेश

तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय फूल बाग वार्ड में रहने वाले उदयभान अहिरवार के पुत्र अभय उम्र 20 वर्ष की तालाब में डूबने से असामयिक दर्दनाक मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर कछया स्थित अपने खेत में अभय अहिरवार और पिता उदयभान अहिरवार चारा काट रहे थे, चारा काटने के बाद अभय पास के तालाब में दोपहर के लगभग अपने एक दोस्त के साथ पास के तालाब में नहाने चला गया नहाते वक्त अचानक अभय तालाब में डूबने लगा उसे बचाने की खूब कोशिश की गई लेकिन उसे अंततोगत्वा बचाया नहीं जा सका और उसकी तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई , पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार जनों को सौंप दिया गया। सोमवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अन्तिम यात्रा में भाग लेकर दिवंगत की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button