मध्य प्रदेश

सरपंच संघ ब्लॉक की बैठक सम्पन्न, 12 सितंबर को भोपाल चलने का किया आव्हान

सिलवानी । सोमवार को सरपंच संघ ब्लॉक सिलवानी की बैठक जनपद पंचायत सिलवानी में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सरपंच संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक संतोष रघुवंशी, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज चौहान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, सिलवानी सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष सविता राजेश राय, दीपक रघुवंशी सहित ब्लॉक सिलवानी के बड़ी संख्या में सरपंचगण उपस्थित रहे । बैठक में 12 सितंबर को भोपाल में होने वाले सरपंच संघ सम्मेलन में जाने का आव्हान किया एवम अपनी मांगों का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित कर संगठन के माध्यम से सरपंचों के समक्ष आने वाली समस्याओं को एक स्वर से उठाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button