मध्य प्रदेश

तेंदूखेडा पुलिस को रेपिड एक्शन फोर्स ने दी जानकारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेडा, दमोह। केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) डी/107 बटालियन की एक प्लाटून जगदीश प्रसाद बलाई (कमाण्डेंट) 107 बटा. के निर्देशानुसार पंचमलाल (उप कमा.) के नेतृत्व में 25 से 31 अगस्त 2023 तक जिला दमोह (म.प्र.) के सभी थानो में जाकर परिचय अभ्यास कराया जा रहा है. पंचमलाल (उप कमा.) के द्वारा तेंदूखेडा थाने पहुंचकर एसडीओपी देवीसिंह राजपूत, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा फेमिदा खान, एसआई उमेश कारोलिया, एसआई राजकुमार गोस्वामी, एसआई पूरन अहिरवार, एएसआई मुबारक खान और समस्त स्टाफ को यह जानकारी दी गई.। इस दौरान प्लाटून में राजपत्रित अधिकारी सहायक कमांडेंट राजपाल चौधरी, निरिक्षक राजेश कुमार, विनोद शर्मा,विनिता ढेकले, अधिनस्थ अधिकारी-8 अन्य सैनिक 31 कुल 41 उपस्थित रहा. रैपिड एक्सन फोर्स का गठन दिनांक 07 अक्टूबर 1992 को किया गया. भारत सरकार द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करने का उद्देश्य दंगा या दंगो जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया है, जो की कम से कम समय में दंगो वाली जगह पर पहुंच कर परिस्थितियों को देखते हुए परिस्थिति के अनुरूप कार्य करके परिस्थितियों से निपटा जा सके। इस लिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंम्पनी को प्रत्येक दिन तीव्र प्रतिवाचन के लिए तैनात किया जाता है, ताकि किसी भी जिले में किसी प्रकार की आकस्मिक घटना होने पर घटना वाले स्थान पर तुरन्त पहुंचा जा सके। रैपिड एक्सन फोर्स की 15 बटालियन भारत के विभिन्न प्रदेशो मेंअलग-अलग जिलो में तैनात है। वर्तमान में 107 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स को जिला रायसेन (मप्र) में कानून व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स के इस परिचय अभ्यास के आयोजन की जानकारी देते हुये पंचम लाल (उप कमा.) ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान दमोह जिले की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक इत्यादि जानकारियां एकत्रित करना तथा क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर, असमाजिक तत्वो, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील ईलाको तथा बलवाईयो/दंगाईयों की सूची तैयार की जायेगी. ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना या क्षेत्र का साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर और किस प्रकार से उस पर नियंत्रण किया जाये आदि सभी का गहन अध्ययन किया जायेगा. शनिवार को बल के जवानों द्वारा थाना परिचय अभ्यास किया गया तथा संवेदनशील इलाको में लैग मार्च किया गया। इस परिचय अभ्यास का उददेश्य जिले के सिविल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना है। जिससें आम जनमासन में प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास बना रहे. द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के कार्य करने के प्राथमिक तथा द्वितीय टास्क होते है. 107 बटालियन का प्राथमिक टास्क में मध्यप्रदेश के सभी जिले आते है और यह बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक अभिन्न अंग है. जिसका नाम रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं, डी/107 बटालियन के प्लाटून के सदस्यों द्वारा राजनैतिक दलों समाजसेवी संगठनो व जीवन रक्षक संस्थानो की भी जानकारी प्राप्त की जायेगी. डी/107 बटालियन द्वारा सभी क्षेत्रो का मानचित्र भी बनाया जायेगा. जिसका उददेश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इस पर नियंत्रण के लिए नियत स्थल पर तत्काल पहुंचने में सुविधा हो।

Related Articles

Back to top button