क्राइम

पत्नि की हत्या कर पति झूला फांसी के फंदे पर, पुलिस मौके पर

घर में अकेली महिला का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,
महिला की दोनों बेटियां रामायण में शामिल होने परिचित के यहां गई हुई थी दोनों बेटे भी घर पर मौजूद नहीं थे
-जांच के दौरान मृतिका का पति ही निकला उसका हत्यारा उसने भी फांसी लगाकर दी जान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर में देर रात घर में अकेली महिला खून से लथपथ मिलने से, परिजन महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव व निशान हैं । महिला उमा रानी की बेदर्दी से की गई हत्या घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, टीआई संतोष सिंह, सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा रात में ही सिविल अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने में जुटे हैं। अभी भी पुलिस बल गांव में डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें कि महिला के दो पुत्र और दो बेटियां हैं दोनों बेटियां रामायण में शामिल होने किसी परिचित के यहां गई हुई थी बेटे भी घर पर नहीं थे जिस समय घटना कारित की गई उस समय महिला घर में अकेली थी। बेटियों के रामायण जी से लौटने पर घटना का पता चला तब परिवार खून से लथपथ महिला को लेकर शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचे, पूरा मामला ग्राम फतेहपुर का है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और घटना का पर्दाफाश करने के लिए जी जान से जुटे हुई थी जिसमें शक की सुई महिला के पति नर्मदा प्रसाद के ऊपर गई, तब उसकी तलाश की गई तो वह भी फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है ।
पुलिस गांव में चुप्पे-चुप्पे पर मौजूद है। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी घटना का मुआयना कर रही है।
इस संबंध में टीआई संतोष सिंह ने बताया कि ग्राम फतेहपुर रात में सुने घर में महिला की लाश मिली थी, सुबह उसके पति का खेत पर पेड़ से लटका हुआ मिला, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button