मध्य प्रदेश
तेजगढ़ पुलिस ने मवेशियों के सींग पर लगाए रेडियम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ | तेजगढ़ पुलिस ने सोमवार शाम को रेडियम अभियान चलाया। इसके तहत तेजगढ़ के विभिन्न चौक-चाैराहों पर बैठे मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाया। ताकि वे रात के समय हादसों का शिकार नहीं हो।हर्रई तेजगढ़ झलोन तेंदूखेड़ा अभाना की सड़कों पर जानवरों का राज है। रात में जानवर सड़कों और चौराहों पर डेरा डालकर बैठे रहते हैं। जिससे कई बार चालक हादसों का शिकार हो जाते है। वहीं जानवर भी टक्कर के कारण घायल हो जाते है। इसी के तहत तेजगढ़ पुलिस ने सोमवार को मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाए।
इस दौरान तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र रैकवार, सचिन नामदेव, राकेश पाठक, राजाराम यादव, राजेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।



